Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News इन फिल्‍मों से बेहतर है फिल्‍म ‘अकीरा’ की Opening

इन फिल्‍मों से बेहतर है फिल्‍म ‘अकीरा’ की Opening

0
328

मुम्बई। दबंग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा अभिनीत फिल्‍म ‘अकीरा’ को बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन काफी अच्‍छा समर्थन मिला है। एआर मुरुगदास निर्देशित फिल्‍म अकीरा ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन 5 करोड़ से ज्‍यादा का व्‍यवसाय किया है।

akira poster 003

इसके अलावा शनिवार और रविवार को अच्‍छा व्‍यवसाय होने की संभावना प्रकट की जा रही है। FilmiKafe टीम का मानना है कि फिल्‍म सप्‍ताह अंत के तीन दिनों में लगभग 17 करोड़ के बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन आंकड़े को छू जाएगी।

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्‍हा, अनुराग कश्‍यप और कोंकणा सेन शर्मा अभिनीज फिल्‍म अकीरा ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन 5 करोड़ का व्‍यवसाय कर रानी मुखर्जी अभिनीज मर्दानी और अनुष्‍का शर्मा अभिनीत एनएच 10 को पछाड़ दिया, जिन्‍होंने पहले दिन क्रमश: 3.46 करोड़ और 3.35 करोड़ का व्‍यवसाय किया था।

हालांकि, कुछ लाख के फर्क से सोनाक्षी सिन्‍हा अभिनीत अकीरा प्रियंका चोपड़ा अभिनीत फिल्‍म जय गंगाजल का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई, जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले दिन 5.50 करोड़ का कलेक्‍शन किया था।