Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News रुस्‍तम हिट, पड़ोसी ने नहीं दी अक्षय को बधाई

रुस्‍तम हिट, पड़ोसी ने नहीं दी अक्षय को बधाई

0
237

मुम्‍बई। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्‍म रुस्‍तम बॉक्‍स ऑफिस पर ऋतिक रोशन की फिल्‍म मोहनजो दरो को पछाड़कर जबरदस्‍त बिजनस करने में सफल रही है। अक्षय कुमार के लिए खुशी का समय है। मगर, अक्षय कुमार के पड़ोसी ने अभी तक फिल्‍म की सफलता पर अक्षय कुमार को बधाई नहीं दी।

हालांकि, अक्षय कुमार को उम्‍मीद है कि उनका पड़ोसी जल्‍द ही उनको बधाई देगा। और साथ बैठकर गप्‍पे मारेगा और डिनर तक करेगा। आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा पड़ोसी कौन है, जिसकी जुबान से बधाई सुनने के लिए अक्षय कुमार उतावले हैं।

akshay kumar rustom

जी हां, मोहनजो दरो को कबीर बेदी के चुंगल से बचाने में सफल होने वाले ऋतिक रोशन अक्षय कुमार के पड़ोसी हैं, जब मोहनजो दरो और रुस्‍तम रिलीज होने वाली थी तो ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार ने एक दूसरे से ट्वीट के जरिये माजकिया लहजे में बातचीत भी की थी।

अक्षय की पत्‍नी ट्विंकल खन्‍ना ने दोनों फिल्‍मों की सफलता के लिए कामना की थी। मगर, ऋतिक रोशन की फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर करिश्‍मा दिखाने में चूक गई। हालांकि अक्षय कुमार को उम्‍मीद है कि उनके संबंध पहले जैसे रहेंगे, कोई कड़वाहट नहीं आएगी।