Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अक्षय ने यूं सेलिब्रेट किया महिला दिवस

अक्षय ने यूं सेलिब्रेट किया महिला दिवस

0
279

मुम्‍बई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने महिला दिवस के मौके को अलग तरीके से सेलिब्रेट किया। ‘एयरलिफ्ट’ अभिनेता अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं।

पिछले दिनों स्‍टंटमैन्स के लिए खुला पत्र लिखने वाले अक्षय कुमार ने महिला दिवस के मौके पर एक तस्‍वीर साझा की। और साथ में लिखा, अक्षय कुमार तीन चीर्स करता है, इन तीन महिलाओं के लिए, जिन्‍होंने मेरे जीवन को बेहतरीन तरीके से तराशा। हम आपके लिए जश्‍न नहीं मना सके।

akshay kumar with family

दरअसल, इस फोटो में अक्षय कुमार के साथ उनकी पत्‍नी ट्विकंल खन्‍ना और अन्‍य महिला परिजन नजर आ रही हैं। क्‍लीन शेव अक्षय कुमार गुलाबी पगड़ी में हैं।