Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार भी चले आमिर खान की डगर, बदल डाली पैडमैन की...

अक्षय कुमार भी चले आमिर खान की डगर, बदल डाली पैडमैन की रिलीज डेट!

0
366

मुम्बई। अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे अभिनीत फिल्म पैडमैन के रिलीज होने बड़ी मुश्किल से बीस दिन का समय बचा है।

इस बार बॉक्स आॅफिस पर अक्षय कुमार की पैडमैन के साथ उनके पुराने निर्देशक दोस्त नीरज पांडे की रोमांचकारी फिल्म अय्यारी भी रिलीज होने जा रही है।

जैसा कि पहले हुई घोषणाओं के अनुसार अक्षय कुमार की पैडमैन 26 जनवरी 2018 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन, गुरूवार को अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म पैडमैन की रिलीज डेट में बदलाव करते हुए नयी रिलीज डेट 25 जनवरी 2018 घोषित की है।

इससे पहले अभिनेता आमिर खान भी अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के समय ऐसा कर चुके हैं। फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार दीवाली के मौके पर गोलमाल अगेन के साथ रिलीज होने वाली थी।

लेकिन, आमिर खान ने फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की रिलीज से कुछ दिन पहले अपनी रणनीति बदलते हुए फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार को फिल्म गोलमाल अगेन से एक दिन पहले रिलीज करने की घोषणा की।

ऐसा करने से अभिनेता आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार ने बॉक्सआॅफिस पर पहले ही दिन लगभग पौने पांच करोड़ का कलेक्शन कर लिया था और दूसरे दिन यानी शुक्रवार को फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने 9 करोड़ के शानदार कलेक्शन साथ दो ही दिन में 13 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया।

अक्षय कुमार की पैडमैन को इस ट्रिक से कितना फायदा होगा? यह तो आने वाला कल ही बताएगा।