Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार को कॉमेडी फिल्मों से मिलती राहत

अक्षय कुमार को कॉमेडी फिल्मों से मिलती राहत

0
282

मुंबई। खिलाड़ी कुमार के नाम से पहचाने जाने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का मानना है कि हल्‍की फुल्‍की कॉमेडी फिल्‍में करने से उनको राहत मिलती है।

अक्षय कुमार ने एक वार्ता के दौरान कहा, ‘जब मैं एयरलिफ्ट फिल्‍म का कर रहा था तो काफी तनावपूर्ण महसूस कर रहा था। हालांकि, जब मैं हल्की फुल्की कॉमेडी फिल्में करता हूं तो काफी सहज महसूस करता हूं।’

अक्षय कुमार ने बताया कि उनको हाउसफुल 3 में काम करके काफी मजा आया। फिल्‍म की शूटिंग के दौरान पूरी यूनिट ने खूब मौज मस्‍ती की। बताया जा रहा है कि इस फिल्‍म की शूटिंग लगभग 40 दिन में पूरी हो गई थी।

Akshay kumar 2.0

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने फिल्‍मी करियर की शुरूआत एक्‍शन फिल्‍मों से की। मगर, जब बॉक्‍स ऑफिस पर उनकी फिल्‍में पिट रही थी तो उन्‍होंने कॉमेडी फिल्‍मों में हाथ अजमाया और बॉलीवुड का अक्‍की फिर से दौड़ने लगा।

अक्षय कुमार ने हाल में ‘एयरलिफ्ट’, ‘बेबी’, गब्‍बर इज बैक, ब्रदर्स और ‘हॉलीडे’ जैसी गंभीर फिल्मों में काम किया है।

उनकी आगामी फिल्‍म ‘हाउसफुल 3′ में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन,जैकलीन फर्नांडिज, नर्गिस फाखरी और लीजा हेडन आदि कलाकार भी हैं।