Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News ‘गोल्‍ड’ की घोषणा, स्‍वतंत्रता दिवस 2018 पर भी अक्षय कुमार का कब्‍जा

‘गोल्‍ड’ की घोषणा, स्‍वतंत्रता दिवस 2018 पर भी अक्षय कुमार का कब्‍जा

0
298

मुंबई। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से प्रचारित अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म खेल पर आधारित होगी। इस फिल्‍म का निर्देशन फिल्‍मकार रीमा कागती करेंगी। हालांकि, अन्‍य स्‍टार कास्‍ट के बारे में अभी तक किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई।

अभिनेता अक्षय कुमार ने निर्देशक रीमा कागती की आगामी फिल्म ‘गोल्ड’ में अभिनय के लिए रितेश सिद्धवानी और फरहान अख्तर के फिल्‍म प्रोडक्शन बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के साथ पहली बार हाथ मिलाया है।

 

gold-movie

अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार को ट्विटर पर कहा, ‘1948 की पृष्ठभूमि पर बनने वाली फिल्म ‘गोल्ड’ 15 अगस्त, 2018 को रिलीज होगी। यह स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत के पहले ओलंपिक पदक की ऐतिहासिक कहानी है।’

वहीं, फिल्‍म निर्माता रितेश सिद्धवानी ने ट्विटर लिखा, ‘इस गोल्‍ड पर काम शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता, हमने पहली बार अक्षय कुमार के साथ हाथ मिलाया है।’

चलते चलते…
इस साल अक्षय कुमार की रुस्‍तम स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी। उसकी सफलता से उत्‍साहित अक्षय कुमार ने क्रैक की घोषणा कर स्‍वतंत्रता दिवस 2017 पर कब्‍जा जमाया। अब गोल्‍ड की घोषणा से अक्षय कुमार ने स्‍वतंत्रता दिवस 2018 भी अपने नाम कर लिया है।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।