Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News फिल्‍मकार आर बालकी की अगली फिल्‍म में होंगे अक्षय कुमार!

फिल्‍मकार आर बालकी की अगली फिल्‍म में होंगे अक्षय कुमार!

0
227

मुम्‍बई। फिल्‍म की एंड का के निर्देशक आर बालकी की अगली फिल्‍म में अक्षय कुमार नजर आ सकते हैं।

चर्चा है कि आर बालकी ने अपनी अगली फिल्‍म के लिए अभिनेता अक्षय कुमार को साइन कर लिया है। हालांकि, इस मामले में हम को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।

akshay kumar 005

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फिल्‍म से जुड़ी बातों को फिलहाल छुपाकर रख जा रहा है, जो बातचीत शुरूआती चरण में है। लेकिन, फिल्‍म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है।

फिलहाल, हाल में ही अक्षय कुमार ने फिल्‍म जॉली एलएलबी 2 की शूटिंग पूरी की है। और इसके बाद अक्षय कुमार टॉयलेट एक प्रेम कथा और क्रैक की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके बाद अक्षय कुमार आर बालकी की फिल्‍म की शुटिंग शूरू कर सकते हैं।

वैसे भी अक्षय कुमार के काफी प्रोजेक्‍ट ठंडे बस्‍ते में चले गए हैं, जिनमें विपुल शाह की नमस्‍ते इंग्‍लैंड, मुरुगदास की इक्‍का आदि। और अक्षय कुमार ने उमंग कुमार की फिल्‍म फाइव से जुड़े होने की ख़बरों का खंडन कर दिया है।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।