Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News Omg! अक्षय कुमार ‘गे फिल्‍म निर्माता’ बनेंगे

Omg! अक्षय कुमार ‘गे फिल्‍म निर्माता’ बनेंगे

0
209

मुम्‍बई। बॉलीवुड के सबसे व्‍यस्‍त सितारे अक्षय कुमार ने अपनी मौजूदा सारी प्रतिबद्धताएं पूरी करने के बाद अभिनेता वरुण धवन और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्‍म ‘डिशूम’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

डैक्‍न क्रोनिकल की रिपोर्ट अनुसार अक्षय कुमार बिना कोई टाइम ख़राब किए तीन दिन के शूटिंग कार्यक्रम के तहत जॉन अब्राहम और वरुण धवन के साथ आबु धाबी रवाना हो गए।

Akshay kumar 001
ख़बर है कि फिल्‍म में बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार गे निर्माता की भूमिका निभाने जा रहे हैं। अक्षय कुमार सेट पर शरारतें करते हुए भी नजर आए।

हालांकि, अक्षय कुमार रोहित धवन निर्देशित फिल्‍म में काम करने की बात को ब्रदर्स के प्रचार दौरान नकार दिया था, मगर, कुछ तस्‍वीरें सामने आई हैं, जो कुछ और बयान कर रही हैं।

रहस्‍य भी तो कोई चीज होती है। अक्षय कुमार जानते हैं कि फिल्‍मों के मामले में रहस्‍य रखना कितना जरूरी है, तभी तो अभी तक हाउसफुल 3 के तीन विलेन सामने नहीं आए।