Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अक्षय ने किया यूं अकीरा का प्रमोशन

अक्षय ने किया यूं अकीरा का प्रमोशन

0
237

मुंबई। सुपरस्टार अक्षय कुमार आगामी फिल्म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी सिन्हा का एक्शन अवतार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

‘खिलाड़ी’ स्टार ने बुधवार को एक वीडियो ट्वीट की, जिसमें उन्होंने कहा, “नमस्कार, इस समय मैं लखनऊ में हूं और मेरे पीछे गोमती नदी है। मैं बहुत खुश हूं कि किस तरह देश की महिलाएं अपनी उपलब्धियों से इतिहास रच रही हैं।”

akshay kumar sonakshi sinha

अक्षय ने 48 सेकंड की वीडियो में लिखा, “सुना है कि वह आर्ट ऑफ किकिंग की मास्टर हैं। ‘अकीरा’ में सोनाक्षी सिन्हा को देखने के लिए उत्साहित हूं।”

अक्षय, सोनाक्षी के साथ ‘हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और ‘राउडी राठौर’ में अभिनय कर चुके हैं।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत ‘अकीरा’ ए.आर. मुरुगदास द्वारा निर्देशित है। उन्होंने इससे पहले सोनाक्षी के साथ ‘हॉलीडे’ में काम किया था।

‘अकीरा’ दो सितंबर को रिलीज होगी।

-आईएएनएस