Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार ने इस मशहूर फिल्म निर्देशक की पटकथा सुनने से किया...

अक्षय कुमार ने इस मशहूर फिल्म निर्देशक की पटकथा सुनने से किया इंकार

0
205

मुम्बई। हर कोई अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाना चाहता है। कोई शक नहीं कि आज के समय में अक्षय कुमार के साथ फिल्म बनाना मुनाफे का सौदा है। और अक्षय कुमार के पास भी समय बहुत कम है।

लेकिन, ऐसा पहली बार हुआ कि किसी बड़े फिल्म स्टार ने किसी मशहूर फिल्मकार की पटकथा सुनने से इंकार कर दिया है।

जी हां, सुनने में आया है कि अक्षय कुमार ने एक मशहूर फिल्मकार की पटकथा सुनने से इंकार कर दिया। यह फिल्मकार कोई और नहीं बल्कि मधुर भंडारकर हैं।

केआरके बॉक्स आॅफिस की रिपोर्ट , जो सूत्रों के हवाले से लिखी गई है, के अनुसार मधुर भंडारकर ने अपने एक न्यूज एंकर दोस्त की मदद से अक्षय कुमार के साथ किसी प्रोजेक्ट पर बात करने की कोशिश की थी। यह न्यूज एंकर अक्षय कुमार का भी खास दोस्त है।

लेकिन, अक्षय कुमार ने कथित तौर पर अपने दोस्त से साफ कह दिया कि वह मधुर भंडारकर को मिलने के लिए अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहेंगे।

गौरतलब है कि मधुर भंडारकर की पिछली निर्देशित फिल्म इंदू सरकार थी, जो विवादों के बावजूद भी बॉक्स आॅफिस पर कोई करिश्मा नहीं कर सकी। फैशन के बाद से मधुर भंडारकर एक बड़ी हिट को तरस रहे हैं।