Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार की जगह फिट हुए सनी देओल

अक्षय कुमार की जगह फिट हुए सनी देओल

0
263

airlift akshay kumar
मुम्‍बई। अक्षय कुमार का अच्‍छा वक्‍त चल रहा है। मगर, अच्‍छे वक्‍त में भी कभी बार कुछ प्रोजेक्‍ट हाथ से निकल जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ है अक्षय कुमार के साथ। जी हां, अक्षय कुमार के हाथ से एक फिल्‍म फिसलकर सनी देओल के हाथ में चली गई, जो ‘घायन वन्‍स अगेन’ के बाद काफी सक्रिय हो चुके हैं।

सूत्रों से मिली ख़बरों के अनुसार, बजरंगी भाईजान और बाहुबली के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद अपनी अगली फिल्‍म ‘मेरा भारत महान’ अक्षय कुमार को में लेना चाहते थे। प्रसाद अक्षय कुमार से मिलने मुम्‍बई आए और दोनों के बीच मुलाकात भी हुई।

sunny deol

इतना ही नहीं, सूत्रों का कहना है कि अक्षय कुमार को पटकथा काफी पसंद आई और अक्षय कुमार फिल्‍म करने के लिए तैयार जैसे थे। मगर बात बन न सकी, क्‍योंकि केवी विजयेंद्र प्रसाद फिल्‍म मेरा भारत महान की शुटिंग जल्‍द शुरू करना चाहते थे और अक्षय कुमार के पास वर्ष 2018 तक समय नहीं है।

अंत उन्‍होंने इस फिल्‍म के लिए सनी देओल को चुना। सूत्रों के अनुसार सनी देओल फिल्‍म में काम करने लिए तैयार हैं और फिल्‍म अगले साल रिलीज होने की संभावना है।