Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार ने साझा किया वीडियो, जानलेवा हो सकता चलती ट्रेन से...

अक्षय कुमार ने साझा किया वीडियो, जानलेवा हो सकता चलती ट्रेन से उतरना

0
740

मुंबई। फिल्मों में अक्सर सैनिक और पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ‘खिलाड़ी’ कुमार ने एक महिला की जान बचाने के लिए मुंबई पुलिस के एक अधिकारी की सराहना की।

akshay-kumar-0010

अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर अकाउंट पर 21 सेकंड की एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में महिला चलती हुई ट्रेन से उतरने की कोशिश करते हुए प्‍लेटफार्म पर गिर जाती है। गिरने के बाद ट्रेन व चबूतरे के बीच संघर्ष करती महिला को एक पुलिस कर्मचारी तुरंत दौड़कर बचाता है।

अभिनेता अक्षय कुमार ने लिखा, “मैं तो घबड़ा ही गया था। लोनावाला पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल पवन टायडे को तत्परता से बुद्धि दिखाने और तुरंत कार्रवाई करने के लिए सलाम।” -आईएएनएस

चलते चलते…
चलती हुई ट्रेन पर चढ़ना और उतरना जानलेवा साबित हो सकता है। हर जगह पर वीडियो में दिखाये जा रहे पुलिस कर्मचारी जैसे लोग उपस्‍थित नहीं होते और अच्‍छी किस्‍मत भी साथ नहीं होती।