Monday, April 6, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म निर्देशक आनंद एल राय की अतरंगी रे में नजर आएंगे अक्षय...

फिल्‍म निर्देशक आनंद एल राय की अतरंगी रे में नजर आएंगे अक्षय कुमार

0
402

बॉलीवुड के सबसे व्‍यस्‍त सितारों में शुमार अक्षय कुमार ने अपनी अगली फिल्‍म अतरंगी रे की घोषणा कर दी है। इस फिल्‍म का निर्देशन आनंद एल राय करने जा रहे हैं। पहले इस फिल्‍म के लिए आनंद एल राय ने वरुण धवन और ऋतिक रोशन को अप्रोच की थी।

चर्चा थी कि अक्षय कुमार ने आनंद एल राय की फिल्‍म अतरंगी रे के लिए 100 करोड़ रुपये का मेहनताना मांगा है। हालांकि, इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया। आनंद एल राय की अतरंगी रे में अक्षय कुमार के अलावा सारा अली खान और धनुष लीड भूमिका में नजर आएंगे।

सूत्रों के अनुसार फिल्‍म अतरंगी रे में अक्षय कुमार का किरदार काफी चुनौतीपूर्ण है। निर्देशक आनंद एल राय ने फिल्‍म अतरंगी रे को लेकर कहा, ‘इस फिल्‍म के लिए एक अनुभवी अभिनेता की सख्‍त जरूरत थी, जो अक्षय कुमार ने पूरी कर दी है।’

फिल्‍म अतरंगी रे का संगीत एआर रहमान तैयार करने वाले हैं जबकि फिल्‍म लेखन की जिम्‍मेदारी हिमांशु शर्मा के कंधों पर है। इस फिल्‍म को लेकर सारा अली खान काफी रोमांचित हैं।