Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ में होंगे अक्षय कुमार

‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ में होंगे अक्षय कुमार

0
295

मुम्‍बई। निर्देशक नीरज पांडे और अभिनेता अक्षय कुमार की जोड़ी ने अब तक बॉक्‍स ऑफिस पर जबरदस्‍त सफलता हासिल की है।

जल्‍द ही नीरज पांडे निर्मित फिल्‍म रुस्‍तम भी रिलीज होने जा रही है, जिसमें अक्षय कुमार मुख्‍य भूमिका निभा रहे हैं।

akshay kumar 005
अब एक और ख़बर आ रही है कि अक्षय कुमार ने नीरज पांडे की अगली फिल्‍म ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ साइन कर ली है। हालांकि, फिल्‍म में अक्षय कुमार की भूमिका को लेकर कुछ भी सामने नहीं आया, मगर, माना जा रहा है कि यह एक व्‍यंगात्‍मक फिल्‍म होगी और अक्षय कुमार महत्‍वपूर्ण रोल में नजर आएंगे।

फिलहाल, नीरज पांडे अपने अगली निर्देशित फिल्‍म एमएस धोनी ए अनटोल्‍ड स्‍टोरी पर काम रहे हैं। ‘टॉयलेट- एक प्रेम कथा’ का निर्माण Abundantia Entertainment के साथ मिलकर नीरज पांडे व शीतल भाटिया का प्रोडक्‍शन हाउस Friday Filmworks कर रहा है।