Monday, April 6, 2026
Home Gossip/News अनूठे तरीके से टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रचार करने में जुटे...

अनूठे तरीके से टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रचार करने में जुटे अक्षय कुमार

0
307

मुम्‍बई। बॉक्‍स ऑफिस के सबसे बड़े खिलाड़ी माने जाने वाले अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्‍म टॉयलेट एक प्रेम कथा का प्रचार करने के लिए अनूठा तरीका खोज लिया है।

जैसा कि हम जानते हैं कि 11 जून 2017 को अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्‍म टॉयलेट एक प्रेम कथा का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है, जो The Mid-Innings Show के दौरान स्‍टारस्‍पोर्ट्स इंडिया पर रिलीज किया जाएगा।

लेकिन, दिलचस्‍प बात तो यह है कि अक्षय कुमार खुद आपके एफबी इनबॉक्‍स में ट्रेलर भेजेंगे। इसके लिए आपको अक्षय कुमार के एफबी खाते से अपना फेसबुक खाता जोड़ना होगा, जिसका लिंक अक्षय कुमार ने ट्विटर पर शेयर कर दिया है।

अक्षय कुमार की पत्‍नी और उनकी पूर्व प्रेमिकाओं में हैं समानताएं

जैसे ही आप अक्षय कुमार के फेसबुक मैसेंजर खाते पर मैसेज भेजते हैं तो तत्‍काल आपको अक्षय कुमार की ओर से नाम सहित हाय लिखा मैसेज मिलेगा, और साथ में स्‍वागत संदेश भी। इसके बाद अक्षय कुमार आपको कुछ और संदेश भी भेजेंगे, जिसमें वॉयस संदेश, आटोग्राफर सहित पोस्‍टर आदि हो सकते हैं।

फिल्‍म अभिनेता अक्षय कुमार की नई प्रचार रणनीति काफी अच्‍छी है, विशेषकर अक्षय कुमार के प्रशंसकों के लिए।