Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आएंगीं राधिका आप्‍टे!

अक्षय कुमार के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आएंगीं राधिका आप्‍टे!

0
226

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज कल ए श्रेणी की अदाकारों को छोड़कर अपने अभिनय के दम पर जगह बना चुकीं अभिनेत्रियों के साथ काम करने में अधिक दिलचस्‍पी ले रहे हैं। जी हां। अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म में राधिका आप्‍टे नजर आ सकती हैं।

akshay-kumar-with-dog

कुछ दिन पहले ख़बर थी कि अक्षय कुमार आर बाल्‍की के साथ फिल्‍म करने जा रहे हैं। हालांकि, इस बारे में अक्षय कुमार की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई। लेकिन, अब चर्चा है कि इस फिल्‍म में अक्षय कुमार के साथ राधिका आप्‍टे नजर आएंगी।

radhika-apte-004

सूत्रों की मानें तो आर बाल्‍की ने इस फिल्‍म के लिए राधिका आप्‍टे को साइन कर लिया है जबकि एक अन्‍य अभिनेत्री के लिए तलाश अभियान जारी है। इस फिल्‍म में दो अभिनेत्रियों के होने की बात कही जा रही है।