Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News नितारा के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने साझी तस्‍वीर, चली पुरानी ट्रिक

नितारा के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने साझी तस्‍वीर, चली पुरानी ट्रिक

0
270

मुंबई। अक्षय कुमार अपनी बेटी के जन्मदिन पर उसकी खुशी के लिए जोकर बन गए। अक्षय की बेटी नितारा रविवार को चार साल की हो गईं। अक्षय ने ट्विटर पर अपनी और बेटी नितारा की एक रंग-बिरंगी तस्वीर साझा की।

तस्वीर के शीर्षक में उन्होंने लिखा, “कभी वह मुझे मगरमच्छ बना देती है, तो कभी जोकर। लेकिन उसकी मुस्कान हम जो करते हैं, उसे सार्थक बना देती है। जन्मदिन विशेष।”

akshay-kumar-with-nitara

तस्वीर में एक तितली की पोशाक पहने नितारा अपने पिता को गुलाबी चश्मे पहनाते दिखाई दे रही हैं। नितारा की मां ट्विंकल खन्ना ने भी एक अन्य तस्वीर साझा की, जिसमें अक्षय अपनी बेटी के लिए मगरमच्छ बने दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर में अक्षय और नितारा छोटे से स्विमिंग पूल में नजर आ रहे हैं, जिसमें अक्षय नितारा को अपनी पीठ पर बैठाए तैराकी कर रहे हैं।

ट्विंकल ने तस्वीर के साथ लिखा, “नितारा ने डैडी को अपने जन्मदिन पर मगरमच्छ बना दिया, चौथा जन्मदिन मुबारक।” -आईएएनएस

चलते चलते…
अक्षय कुमार अपनी बेटी नितारा को लेकर काफी रक्षात्‍मक रवैया अपनाते हैं। नितारा से जुड़ी हर खुशी अपने प्रशंसकों के साथ साझी करते हैं। लेकिन, अक्षय कुमार हमेशा नितारा की उस फोटो को सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जिसमें उसका चेहरा दिखाई न पड़े। हाल में ही जब फिल्‍म देखने पहुंचे अक्षय कुमार को मीडियाई कैमरों ने घेरा तो अक्षय कुमार ने बेटी का चेहरा छुपा लिया था।