Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News इस तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म के हिंदी रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार!

इस तमिल एक्शन ड्रामा फिल्म के हिंदी रीमेक में दिखेंगे अक्षय कुमार!

0
240

मुम्बई। पिछले कुछ समय से कॉमेडी और गंभीर फिल्में कर रहे बॉलीवुड एक्शन हीरो अक्षय कुमार एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ सकते हैं।

2.0 Movie

सुनने में आया है कि अक्षय कुमार दक्षिण सुपर स्टार अजीत कुमार अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म वीरम के हिंदी रीमेक में अहम भूमिका करने जा रहे हैं।

इस फिल्म के हिंदी रीमेक लैंड आॅफ लुंगी का निर्माण फिल्म निर्माता साजिद नाडियादवाला करने जा रहे हैं और फिल्म का निर्देशन फरहाद करेंगे, जो इससे पहले अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 3 कर चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में लीड भूमिका सलमान खान करने वाले हैं। लेकिन, शायद सलमान खान ने साजिद नाडियादवाला के साथ किक 2 करने के चक्कर में लैंड आॅफ लुंगी करने इंकार कर दिया।

यह चर्चा सही साबित होती है तो अक्षय कुमार राउडी राठौड़ और गब्बर इज बैक के बाद अक्षय कुमार बॉक्स आॅफिस पर जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का रीमेक तमिल कतमरायुडू के रूप में बन चुका है, जिसमें पवन कल्याण ने अहम भूमिका अदा की थी।

हमारे हिसाब से अक्षय कुमार तमिल फिल्म वीरम के हिंदी रीमेक के लिए एकदम सही पंसद हैं, बाकी आप तमिल फिल्म वीरम का ट्रेलर देखकर अपनी राय दे सकते हैं।