Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अक्षय, सलमा की लाइफटाइम सेल्फी

अक्षय, सलमा की लाइफटाइम सेल्फी

0
181

मुंबई| बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने हॉलीवुड अभिनेत्री सलमा हयाक के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट की। अक्षय रविवार को ‘द ग्लोबल टीचर प्राइज’ समारोह के अवसर पर दुबई में मौजूद थे। समारोह में दुनियाभर के अध्यापकों को सम्मानित किया गया।

अक्षय ने ट्विटर पर अपनी एक सेल्फी साझा की। सेल्फी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “लाइफटाइम सेल्फी। दुनियाभर के अध्यापकों को सम्मानित कर रहा हूं। दुबई में अध्यापक मायने रखते हैं।”

अक्षय के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और अभिषेक बच्चन भी समारोह में शामिल हुए थे।

ग्लोबल टीचर प्राइज हर साल अध्यापन में उल्लेखनीय योगदान करने वाले उत्कृष्ट अध्यापकों को दिया जाता है। इसमें अध्यापकों को 10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। (आईएएनएस)