Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अक्षय कुमार की रुस्‍तम से नहीं डरती पूजा भट्ट !

अक्षय कुमार की रुस्‍तम से नहीं डरती पूजा भट्ट !

0
207

मुम्‍बई। जी हां। अक्षय कुमार की अगली फिल्‍म ‘रुस्‍तम’ 1959 के नानावती मर्डर केस पर आधारित है, जो 12 अगस्‍त को रिलीज होने जा रही है।

akshay kumar rustom
मगर, दिलचस्‍प बात तो यह है कि इस घटनाक्रम पर पूजा भट्ट भी लव अफेयर नामक फिल्‍म बना रही हैं। इस फिल्‍म का निर्देशन महेश भट्ट की पत्‍नी सोनी राजदान करेंगी, जो पूजा भट्ट की सौतेली मां हैं।

पूजा भट्ट का कहना है कि वे इस विषय पर फिल्‍म बनाएंगे, भले ही, दस बारह अन्‍य फिल्‍में बाजार में क्‍यों न आ जाएं, क्‍योंकि हमारी कहानी पूरी तरह अलग दृष्‍टिकोण से लिखी गई है।

Pooja bhatt with Dog
फिल्‍म लव अफेयर की शूटिंग में विलंब होने का मुख्‍य कारण कास्‍टिंग है। पहले इस फिल्‍म में अर्जुन रामपाल को लेने की प्‍लानिंग थी, मगर, अर्जुन रामपाल का मेहनताना पूजा भट्ट को अधिक भरकम लगा। अब इस फिल्‍म में अली फजल और कल्‍कि कोचलिन को लिया गया है।

दरअसल, माना जा रहा था कि पूजा भट्ट अपनी फिल्‍म लव अफेयर को रोक देंगी। मगर, ऐसा बिलकुल नहीं बल्‍कि पूजा भट्ट बेहद खुश हैं क्‍योंकि रुस्‍तम उनकी फिल्‍म को तैयार करने में और ज्‍यादा मदद करेगी।