Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखेंगे अक्षय ओबरॉय!

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में दिखेंगे अक्षय ओबरॉय!

0
265

मुम्बई। क्राइम थ्रिलर गुड़गांव में जबरदस्त अभिनय करने वाले अभिनेता अक्षय ओबरॉय जल्द ही एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आएंगे। हालांकि, फिल्म में अक्षय ओबरॉय का किरदार ज्यादा लंबा नहीं होगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शैली चोपड़ा धर निर्देशित फिल्म एक लड़की को देखा ऐसा लगा में अक्षय ओबरॉय सोनम कपूर के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। अक्षय ओबेरॉय का किरदार लगभग दस से पंद्रह मिनट का होगा।

सूत्रों की माने तो अक्षय ओबरॉय अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। बता दें कि फिल्म अनिल कपूर और सोनम कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे। सोनम कपूर के साथ लीड भूमिका राजकुमार राव नजर आएंगे।

हाल ही में फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा के पोस्टर रिलीज किए गए हैं। पोस्टर काफी शानदार और आकर्षक हैं। पोस्टर में अनिल कपूर, राजकुमार राव, सोनम कपूर और जूही चावला ही नजर आए हैं।