Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News सेक्शन 375 : काले कोट में नजर आएंगे अक्षय खन्ना और ऋचा...

सेक्शन 375 : काले कोट में नजर आएंगे अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा

0
434

मुम्बई। लंबे समय बाद फिल्म डिशूम से सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले अक्षय खन्ना अपनी अगली फिल्म में ऋचा चड्ढा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे, जो फिल्म में पब्लिक प्रोसिक्यूटर की भूमिका निभाएंगी।

फिल्म में अक्षय खन्ना एक तेज तर्रार अधिवक्ता की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे, जो इंग्लिश भी फर्राटेदार बोलता है।

सूत्रों की मानें तो फिल्म में तगड़ा कोर्ट रूम ड्रामा होने वाला है क्योंकि अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा अपने अपने क्लाइंट को बचाने के लिए जबरदस्त जिरह करने वाले हैं।

इस फिल्म की कहानी बलात्कार को परिभाषित करने के साथ साथ बलात्कार कानून के गलत इस्तेमाल से पर्दा उठाएगी। फिल्म की कहानी असल जीवन में घटित हुए दर्जनों मामलों से प्रेरित है।

फिल्म सेक्शन 375 : मर्जी या जबरदस्ती का निर्देशन मनीष गुप्ता करने जा रहे हैं, जो इससे पहले मर्डर मिस्ट्री फिल्म रहस्य का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म सेक्शन 375 : मर्जी या जबरदस्ती, जिसका निर्माण कुमार मंगत करेंगे, की शूटिंग मार्च अप्रैल में शुरू होने की संभावना है।