Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News फिर खलनायक बनेंगे अक्षय खन्‍ना

फिर खलनायक बनेंगे अक्षय खन्‍ना

0
312

मुंबई। फिल्‍म डिशूम से जबरदस्‍त वापसी करने वाले अक्षय खन्‍ना जल्‍द ही करन जौहर के प्रोडक्‍शन हाउस के साथ काम करते नजर आएंगे।

akshaye khanna

ख़बर है कि अक्षय खन्‍ना फिल्म ‘इत्तेफाक’ के रीमेक में खलनायक का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं और यह फिल्‍म वर्ष 1969 में प्रदर्शित बी आर चोपड़ा की सुपरहिट फिल्म ‘इत्तेफाक’ का रीमेक है। एक अन्‍य रिपोर्ट के अनुसार अक्षय खन्‍ना वाला किरदार पहले नवाजुद्दीन सिद्दिकी करने वाले थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

इस फिल्‍म का निर्माण करन जौहर और शाह रुख ख़ान मिलकर करने जा रहे हैं और जानकारी के अनुसार इस फिल्‍म की कहानी को नये अंदाज में पेश किया जायेगा। फिल्‍म में सोनाक्षी सिन्‍हा और सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की जोड़ी देखने को मिल सकती है।