Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News तम्‍मा तम्‍मा गाने पर थिरकते नजर आएंगें वरुण और आलिया

तम्‍मा तम्‍मा गाने पर थिरकते नजर आएंगें वरुण और आलिया

0
195

मुंबई। चर्चा है कि थानेदार फिल्‍म के सुपर हिट गाने तम्‍मा तम्‍मा को नया रंग दिया जा रहा है। इस गाने पर आलिया भट्ट और वरुण धवन थिरकते हुए नजर आएंगें।

सूत्रों की मानें तो यह गाना ‘बद्रीनाथ की दुल्हनियां’ का हिस्‍सा हो सकता है। इस गाने को संगीतकार तनिष्‍क बाग्‍ची तैयार कर रहे हैं। इस नये गाने में बप्‍पी लहरी और अनुराधा पौडवाल के अलावा रैपर बादशाह भी अपनी आवाज देंगें।

गौरतलब है कि इस सुपरहिट गाने पर फिल्‍म थानेदार में संजय दत्‍त और माधुरी दीक्षित थिरके थे, और देखने व सुनने वालों को अपना दीवाना बना लिया था।