Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News Aashiqui 3 में होंगे आलिया और सिद्धार्थ

Aashiqui 3 में होंगे आलिया और सिद्धार्थ

0
281

मुम्‍बई। जी हां। भट्ट कैंप ने अंत: आशिकी सीरीज के तीसरे संस्‍करण आशिकी 3 में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और आलिया भट्ट की Stunning जोड़ी को कास्‍ट करने का मन बना लिया है।

इस फिल्‍म को लेकर सबसे पहले ऋतिक रोशन और सोनम कपूर का नाम आया है क्‍योंकि उस समय ऋतिक रोशन और सोनम कपूर एक म्‍यूजिक वीडियो में नजर आए थे, जिसमें दोनों की जोड़ी काफी पसंद की गई और आशिकी 3 के लिए प्रफेक्‍ट मानी जा रही थी।

 

alia bhatt with sidh

जब बात नहीं जमी तो उसके बाद सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और आलिया भट्ट का नाम आना शुरू हुआ। मगर, आलिया भट्ट और फिल्‍म निर्माता मुकेश भट्ट ने अप्रैल महीने में इस बात को सिरे से खारिज कर दिया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट अपनी बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया और सिद्धार्थ बैंग बैंग 2 की शूटिंग पूरी करने के बाद आशिकी 3 की शूटिंग में व्‍यस्‍त हो जाएंगे।

यदि मीडिया रिपोर्टों पर विश्‍वास किया जाए तो सिद्धार्थ मल्‍होत्रा इस फिल्‍म के लिए गाना बजाना तक सीख रहे हैं।