Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News मणिरत्‍नम के साथ काम करना चाहती हैं आलिया

मणिरत्‍नम के साथ काम करना चाहती हैं आलिया

0
334

मुंबई। बॉलीवुड की क्‍यूट गर्ल आलिया भट्ट क्षेत्रीय सिनेमा में काम करने की इच्‍छा रखती हैं। इतना ही नहीं, उनकी दिली तमन्‍ना है कि मणिरत्‍नम के निर्देशन में काम किया जाए।

एक सवाल के जवाब में अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा, ‘मैं हमेशा से दिग्गज फिल्म निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म में काम करना चाहती हूं। मेरे डैड महेश भट्ट मुझे क्षेत्रीय सिनेमा देखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उनके अनुसार मुझे निश्चित रूप से बांग्ला फिल्म में काम करना चाहिए।।

आलिया भट्ट ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा, ‘यदि मुझे मणिरत्नम के साथ काम करने का मौका मिले, तो शायद मैं दक्षिण भारतीय फिल्मों का रुख करूं।’

गौरतलब है कि पहले ख़बर आई थी कि मणिरत्नम की फिल्म ‘ओ कधल कनमणि’ में दुलकेर सलमान के साथ आलिया भी नजर आएंगी। मगर, बाद में रिपोर्ट आई कि मणिरत्नम इस फिल्‍म की हिंदी रीमेक में वरुण धवन और आलिया भट्ट को लेना चाहते थे, लेकिन जब योजना परवान नहीं चढ़ी।

अंत, मणिरत्‍नम ने दुलकेर सलमान और नित्या मेनन को लेकर तमिल में यह फिल्म बनाई। गौरतलब है कि इसकी हिन्‍दी रीमेक बॉलीवुड फिल्‍म निर्माता करण जौहर बना रहे हैं, जिसका नाम ‘ओके जानु’ है। और, इस फिल्‍म में श्रद्धा कपूर व आदित्‍य रॉय कपूर मुख्‍य भूमिका अदा कर रहे हैं। ( एफकेईटी/आईएएनएस)