Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News हॉलीवुड जाना चाहती हैं क्‍यूट गर्ल आलिया

हॉलीवुड जाना चाहती हैं क्‍यूट गर्ल आलिया

0
228

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण की तरह अब उड़ता पंजाब अभिनेत्री आलिया भट्ट भी हॉलीवुड की फिल्‍मों में काम करना चाहती है।

आलिया भट्ट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “मैं हर तरह की फिल्म करना चाहती हूं। लंदन मेरा अगला गंतव्य है क्योंकि मैं वहां छुट्यिों के लिए जा रही हूं। जल्द ही हॉलीवुड मेरा अगला गंतव्य है।”

Alia bhatt Varun Dhawan

आलिया भट्ट बॉलीवुल की व्‍यस्‍त अभिनेत्रियों में शुमार हैं, ऐसे जब उनसे पूछा गया कि आप अपने पेशेवर और निजी में किस तरह संतुलन बना पाती हैं तो आलिया भट्ट ने कहा, थोड़ा सा मुश्‍किल तो है, लेकिन मैं अपने लिए वक्‍त निकाल लेती हूं।

महेश भट्ट की पुत्री आलिया अब कॉमेडी में हाथ अजमाना चाहती हैं। हालांकि, आलिया भट्ट की शर्त है कि कॉमेडी फिल्‍म में उनके साथ कोई हीरो नहीं, हीरोइन होनी चाहिए।

आलिया भट्ट की इस साल दो फिल्‍में उड़ता पंजाब’ इस साल ‘कपूर एंड संन्स’ रिलीज हो चुकी हैं। यदि सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो गौरी शिंदे की डियर जिन्‍दगी भी इस साल रिलीज हो सुकी है।

-आईएएनएस