Saturday, March 28, 2026
Home Gossip/News बन सकता ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का सीक्‍वल

बन सकता ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ का सीक्‍वल

0
201

मुंबई। ‘हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया’ (2014) के सीक्वल में आलिया भट्ट व वरुण धवन की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आ सकती है। आलिया व वरुण ने सोमवार को अपने-अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया है। इसमें वे कैमरे की ओर पीठ किए खड़े हैं। ऐसा लग रहा है, जैसे वे एक खेत में खड़े हैं।

तस्वीर पर लाल रंग से लिखा है, “क्या वे लौट रहे हैं?”

वरुण ने ट्विटर पर लिखा, “मैं सुन रहा हूं कि पहली प्यार-मोहब्बत वाली फ्रेंचाइजी जारी है। धर्मा मूवी, करन जौहर, आलिया क्या यह सच है?”

humpty sharma ki dulhania
आलिया ने भी अपनी ट्वीट से रहस्य बनाए रखा, ” ‘दुल्हनिया’ आगे बढ़ रही है। मगर क्या यह सच है, धर्मा मूवी, करन जौहर, वरुण धवन?”

वहीं, धर्मा प्रोडक्शन (हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया की निर्माता कंपनी) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा गया, “आपका सूत्र कौन है, वरुण या दुल्हनिया आलिया भट्ट?”

सीक्वल का निर्देशन शशांक खेतान कर सकते हैं, जिन्होंने मूल फिल्म का निर्देशन किया था। सीक्वल का नाम ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ रखे जाने की संभावना है।

-आईएएनएस