Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News सरकार 3 की शूटिंग शुरू, अमित साध के बाद अमिताभ बच्‍चन भी...

सरकार 3 की शूटिंग शुरू, अमित साध के बाद अमिताभ बच्‍चन भी जुड़े

0
209

मुंबई। जी हां। रामगोपाल वर्मा की फिल्‍म सरकार के तीसरे संस्‍करण की शूटिंग शुरू हो चुकी है। अभिनेता अमित साध के बाद अमिताभ बच्‍चन भी फिल्‍म सरकार 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। इससे एक दिन पहले ही अमित साध ने शुटिंग की थी।

इस बारे में जानकारी देते हुए अमिताभ बच्‍चन ने ट्विटर पर लिखा, ‘सरकार 3 का पहला दिन! पेचीदा और अप्रत्याशित फिल्म है।’

amitabh-bachchan-sarkar-3

साथ ही, ‘पिंक’ अभिनेता ने शूटिंग के पहले दिन की आशंका भी साझा की। अमिताभ बच्‍चन ने लिखा, ‘पूरी तरह नया वातावरण, नया सेट यहां तक की कहानी का डिजाइन, किरदार अतीत से जुड़े हैं।’

गौरतलब है कि ‘सरकार’ 2005 में रिलीज हुई जबकि इसका दूसरा संस्‍करण ‘सरकार राज’ 2008 में रिलीज किया गया था। फिल्‍म ‘सरकार 3’ में अमिताभ बच्‍चन सुभाष नागरे की भूमिका में दिखेंगे।

इसके अलावा फिल्म में रोहिणी हट्टणगढ़ी, जैकी श्रॉफ, मनोज बाजपेयी, रोनित रॉय, भरत दाभोलकर और यामी गौतम जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।