Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News इसलिए पीकू निर्माताओं से नाराज हो गए थे अमिताभ बच्‍चन?

इसलिए पीकू निर्माताओं से नाराज हो गए थे अमिताभ बच्‍चन?

0
254

मुम्‍बई। भले ही वर्ष 2016 में फिल्‍म पीकू के लिए अमिताभ बच्‍चन को बेस्‍ट अभिनेता के राष्‍ट्रीय सम्‍मान से सम्‍मानित किया जा चुका हो। लेकिन महानायक अमिताभ बच्‍चन के मन में अब भी फिल्‍म पीकू के निर्माताओं को लेकर मन में एक टीस है। इस मुख्‍य कारण दीपिका पादुकोण की फीस बतायी जा रही है, जो अमिताभ बच्‍चन के मेहनताने से कहीं ज्‍यादा थी।

फिल्‍म पिंक के प्रचार पर निकले अमिताभ बच्‍चन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे नहीं पता कि यहां यह कहना उचित है या नहीं। लेकिन हालात ऐसे बने कि ऐसा हुआ। दरअसल, अमिताभ बच्‍चन से पीकू के संबंध में एक सवाल पूछा गया था।

taapsee pannu with amitabh bachchan 003

अमिताभ बच्‍चन ने कहा, ‘फिल्‍म पीकू के लिए दीपिका को मुझसे ज्यादा फीस दी गई थी। ऐसा दो वजह से हुआ। पहली वजह, वह फिल्म के लिए मुझसे ज्यादा महत्वपूर्ण थी। दूसरी वजह, मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं, इसलिए मैंने अपना प्राइज टैग खो दिया है।’

गौरतलब है कि ‘पीकू’ की रिलीज के बाद अमिताभ बच्‍चन और दीपिका पादुकोण के बीच अनबन की खबरें सामने आईं थीं। दीपिका पादुकोण ने ‘पीकू’ की सफलता के लिए पार्टी दी थी, जिसमें अमिताभ बच्चन नजर नहीं आए थे।