Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News नोटबंदी का असर, एटीएम की लाइन में लगे अनिल कपूर

नोटबंदी का असर, एटीएम की लाइन में लगे अनिल कपूर

0
221

मुंबई। नोटबंदी ने सभी को एक लाइन में लाकर खड़ा कर दिया है चाहे आम जनता हो या मशहूर हस्तियां। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर भी एटीएम से कुछ पैसे निकालने पहुंचे, जहां उन्होंने लाइन में लगे अपने कुछ प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली।

वहीं, अनिल कपूर ने गुरूवार को ट्विटर पर दो महिला प्रशंसकों के साथ अपनी एक तस्वीर रीट्वीट की, जिसमें वह काले रंग की जैकेट पहने अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

anil-kapoor-006

अनिल कपूर ने ट्विटर पर लिखा, “एटीएम लाइन में सेल्फी ले रहा हूं.. नोटबंदी के कारण मुझे आप लोगों से मुलाकात करने का मौका मिला।”

अनिल कपूर जल्द ही अनीस बाज्मी द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म ‘मुबारकां’ में दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

इसमें अर्जुन कपूर, इलियाना डिक्रूज और अथिया शेट्टी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

-आईएएनएस