Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अनिल शर्मा के ‘जीनियस’ बेटे उत्कर्ष के साथ डेब्यु करेंगी इशिता, यहां...

अनिल शर्मा के ‘जीनियस’ बेटे उत्कर्ष के साथ डेब्यु करेंगी इशिता, यहां देखें पहली झलक!

0
383

मुम्बई। गदर एक प्रेम कथा निर्देशक अनिल शर्मा की अगली फिल्म जीनियस अपनी घोषणा के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है।

दरअसल, फिल्म जीनियस से अनिल शर्मा का बेटा उत्कर्ष फिल्म जगत में कदम रख रहा है, जो गदर एक प्रेम कथा में सन्नी देओल और अमिषा पटेल के बेटे के रूप में नजर आया था।

फिल्म जीनियस की स्टार कास्ट से फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा धीरे धीरे पर्दा उठा रहे हैं, ताकि जीनियस को लेकर दर्शकों में रोमांच बना रहे।

नये साल के मौके पर फिल्मकार अनिल शर्मा ने फिल्म जीनियस की मुख्य अभिनेत्री इशिता को प्रशंसकों के रूबरू करवाया। उत्कर्ष के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही इशिता भी पहली बार बड़े पर्दे नजर आएंगी।

जानकारी के अनुसार मॉरीशस शूटिंग शेड्यूल खत्म करने के बाद जीनियस की यूनिट ने मुम्बई में अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म जीनियस में नवाजुद्दीन​ सिद्दीकी, मिथुन चक्रवर्ती और आयशा जुल्का भी अहम किरदार निभाने जा रहे हैं।

स्लिप डिस्क की समस्या का सामना कर चुकीं अभिनेत्री आयशा जुल्का लगभग सात साल बाद बड़े पर्दे पर फिल्म जीनियस से वापसी करने जा रही है।