Sunday, March 29, 2026
Home Gossip/News अनुराग बासु की अगली फिल्‍म किशोर कुमार बायोपिक, स्‍टार कौन?

अनुराग बासु की अगली फिल्‍म किशोर कुमार बायोपिक, स्‍टार कौन?

0
238

मुम्‍बई। फिल्‍म जग्‍गा जासूस के रिलीज होने का इंतजार कर रहे फिल्‍मकार अनुराग बासु की अगली फिल्‍म पार्श्‍व गायक किशोर कुमार के जीवन पर आधारित होगी। ख़बर थी कि अनुराग बासु अपनी इस फिल्‍म में भी रणबीर कपूर को कास्‍ट करेंगे।

लेकिन, इस मामले में नयी जानकारी यह है कि अनुराग बासु अपनी इस फिल्‍म के लिए किसी और स्‍टार से बातचीत शुरू कर सकते हैं यदि रणबीर कपूर फिल्‍मकार को डेट्स नहीं देते क्‍योंकि जग्‍गा जासूस निर्देशक अपनी अगली फिल्‍म के लिए और इंतजार नहीं करना चाहेंगे। हालांकि, इस फिल्‍म में स्‍टार कौन होगा और यह कब शुरू होगी, इस बारे में कोई निश्‍चितता नहीं है।

फिल्‍म बर्फी के बाद अनुराग बासु ने रणबीर कपूर के साथ जग्‍गा जासूस बनानी शुरू की। लेकिन, इस फिल्‍म को बनने में इतना समय लगा कि इतने समय में आमिर खान भी तीन फिल्‍में खत्‍म कर लें।

दिलचस्‍प बात तो यह है कि फिल्‍म जग्‍गा जासूस की शुरूआती शूटिंग भी बॉम्‍बे वेलवेट के शूटिंग शेड्यूल के गैपों के दौरान की गई है।

बता दें कि रणबीर कपूर इस समय संजय दत्‍त के जीवन पर आधारित फिल्‍म की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं और इसके बाद रणबीर कपूर के पास फिल्‍म ड्रैगन है, जिसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।