Sunday, March 22, 2026
Home Gossip/News अकीरा में अभिनय नहीं करना चाहते थे अनुराग कश्‍यप

अकीरा में अभिनय नहीं करना चाहते थे अनुराग कश्‍यप

0
255

मुंबई। फिल्‍म निर्माता निर्देशक अनुराग कश्‍यप ने फिल्‍म अकीरा में अनैतिक कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। अनुराग कश्‍यप के अभिनय को हर तरफ सराहा जा रहा है। हालांकि, अनुराग कश्‍यप ने खुलासा किया कि वह इस फिल्‍म का हिस्‍सा नहीं बनना चहाते थे।

अनुराग कश्यप ने ट्वीट कर कहा, ‘मुझे ‘अकीरा’ में अपने काम पर काफी गर्व है। हालांकि, शुरूआत में मैं इसमें काम करने के अनिच्छुक था। शुक्रिया मुरुगदास और सोनाक्षी।’ इतना ही नहीं, एआर मुरुगदास की जमकर तारीफ करते हुए अनुराग कश्‍यप ने मुरुगदास को उत्‍साही, बच्‍चों सा और अद्भुत व्‍यक्‍ति करार दिया है।

anurag kashyap 002

गौरतलब है कि अनुराग कश्यप इससे पहले ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘नो स्मोकिंग’, ‘देव-डी’, ‘गुलाल’ और ‘शार्गिद’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। हालांकि, उनको किसी में भी इतनी सराहना नहीं मिली, जितनी अकीरा के लिए किरदार के लिए मिल रही है।

एआर मुरुगदास निर्देशित फिल्‍म ‘अकीरा’ में सोनाक्षी सिन्‍हा और अनुराग कश्‍यप के अलावा कोंकणा सेन शर्मा, अमित साध और अतुल कुलकर्णी ने भी अहम किरदार निभाए हैं। -आईएएनएस