Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अनुष्‍का शर्मा की ‘फिल्लौरी’ होगी अगले साल रिलीज

अनुष्‍का शर्मा की ‘फिल्लौरी’ होगी अगले साल रिलीज

0
788

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘फिल्लौरी’ अगले साल रिलीज होगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पंजाब में की गई है। इसमें दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा, महरीन पीरजादा और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

anushka Sharma Dil Dhadkane do

निर्माता और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा, “24 मार्च, 2017 को ‘फिल्लौरी’ रिलीज होगी। लिखकर रखो अभी से। बहुत मजा आने वाला है।”

यह फॉक्स स्टार स्टूडियोज और क्लीन स्लेट फिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित पंजाब के फिल्लौर की पृष्ठभूमि पर बनी मस्ती से भरपूर रोमांटिक हिंदी फिल्म है।

अंशई लाल द्वारा निर्देशित और अन्विता दत्त द्वारा लिखित फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरूआत में बैसाखी पर शुरू हुई थी और यह जून में पूरी हुई। यह बतौर निर्देशक अंशई की पहली फिल्म है। -आईएएनएस