Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News व्‍हाइट हाउस में शूट होगी अभिनेता अरबाज खान की फिल्‍म

व्‍हाइट हाउस में शूट होगी अभिनेता अरबाज खान की फिल्‍म

0
282

मुम्‍बई। भले ही अभिनेता अरबाज खान लोकप्रियता के मामले में खान सितारों में सबसे पीछे चल रहे हों। लेकिन, व्‍हाइट हाउस में शूटिंग करने के बाद अरबाज खान इस स्‍थल पर शूटिंग करने वाले पहले बॉलीवुड सितारे बन जाएंगे।

जानकारी के अनुसार ‘जीना इसी का नाम है’ फिल्‍म बना रहे फिल्‍मकार केशव पानेरी को व्‍हाइट हाउस में शूटिंग करने की अनुमति मिल गई है। इस अनुमति के लिए निर्देशक को काफी लंबा इंतजार करना पड़ा है।

 

arbaz-khan-001

फिल्‍मकार केशव पानेरी के अनुसार उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस में शूटिंग की अनुमति प्राप्‍त करने के लिए 15 बार निवेदन किया। इस इंडो अमेरिकन फिल्‍म की शूटिंग के लिए कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

अगले साल रिलीज होने वाली इस फिल्‍म में अरबाज खान के अलावा प्रेम चोपड़ा, आशुतोष राणा, सुप्रिया पाठक और हिमांश कोहली जैसे कलाकार नजर आएंगे।

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए Facebook और Google+ , और Twitter  पर हमारे साथ आईए।