Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अरबाज ने भेजा पवन कल्याण को नोटिस !

अरबाज ने भेजा पवन कल्याण को नोटिस !

0
259

मुम्‍बई। ख़बर है कि ‘दबंग’ और ‘दबंग 2’ निर्माता अरबाज ख़ान ने ‘सरदार गब्‍बर सिंह’ के निर्माता और अभिनेता पवन कल्‍याण को कानूनी नोटिस भेजा है।

डीएनए डॉट कॉम के अनुसार, 8 अप्रैल को हिन्‍दी और तेलुगु में रिलीज होने जा रही ‘सरदार गब्‍बर सिंह’ को लेकर अरबाज ख़ान ने अभिनेता पवन कल्‍याण को नोटिस भेजा है।

Arbaz khan Pawan Kalyan

जानकारी के अनुसार, अरबाज ख़ान का दावा है कि पवन कल्‍याण की नई फिल्‍म सलमान ख़ान अभिनीत फिल्‍म ‘दबंग 2’ की नकल है, जो कॉपीराइट का उल्‍लंघन है। हालांकि, पवन कल्‍याण ने पहले ही मीडिया से बातचीत करते हुए स्‍पष्‍ट कर दिया था कि सरदार गब्‍बर सिंह, गब्‍बर सिंह का अगला संस्‍करण नहीं है।

दरअसल, वर्ष 2012 में आई गब्‍बर सिंह अरबाज ख़ान निर्मित फिल्‍म दबंग की रीमेक थी, जिसके अधिकार अरबाज ख़ान ने पवन कल्‍याण बेचे थे। मगर, दबंग 2 के मामले में ऐसा नहीं हुआ, और अरबाज ख़ान का दावा है कि ‘सरदार गब्‍बर सिंह’ ‘दबंग 2’ की नकल है।

अब देखना है कि कानूनी लड़ाई में कौन जीतता और कौन हारता है। वैसे भी पवन कल्‍याण ‘सरदार गब्‍बर सिंह’ को हिन्‍दी में रिलीज करके जोखिम उठाने जा रहे हैं, क्‍योंकि हिन्‍दी क्षेत्र में पवन कल्‍याण का फैन्‍स पोर्टिफोलियो विशाल नहीं है।