Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News टूट सकता है अरबाज मलाइका का रिश्‍ता !

टूट सकता है अरबाज मलाइका का रिश्‍ता !

0
289

अभिनेता ऋतिक रोशन सुजैन ख़ान के बाद फरहान अख्‍तर एवं अधुना अख्‍तर के अलग होने के बाद बॉलीवुड में अभिनेता अरबाज ख़ान एवं मलाइका अरोड़ा के अलग होने की अफवाहें जोरों पर हैं। हालिया मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अरबाज ख़ान मीडिया में उड़ रही अफवाहों से परेशान होकर दुबई चले गए हैं।

पहले ख़बर आई थी कि अभिनेत्री एवं मॉडल मलाइका अरोड़ा अपने 18 वर्षीय पुत्र के साथ अलग घर में रहने के लिए चली गई हैं। इतना ही नहीं, मलाइका अरोड़ा पॉवर कपल नामक रियालिटी शो में से अलग हो चुकी हैं, जो अरबाज ख़ान एवं मलाइका अरोड़ा का ज्‍वाइंट वेंचर था।

यदि सूत्रों पर विश्‍वास किया जाए तो दिसंबर से दोनों के बीच बातचीत बंद है। इतना ही नहीं, पॉवर कपल शो की शूटिंग भी दोनों ने अलग अलग रूमों में की। पिछले दिनों सलमान ख़ान की बहन अर्पिता शर्मा की गोदभराई की रस्‍म में मलाइका नजर नहीं आई, जबकि दोनों का घर पास पास है।

अभी यह कहना मुश्‍किल है कि दोनों तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो जाएंगे या फिर दोनों के बीच के मतभेद सुलझ जाएंगे।