Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News फिल्‍म मुबारकां में कुछ ऐसे नजर आएंगे अर्जुन कपूर

फिल्‍म मुबारकां में कुछ ऐसे नजर आएंगे अर्जुन कपूर

0
233

मुम्‍बई। फिल्‍म औरंगजेब में दोहरी भूमिका निभा चुके अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्‍म मुबारकां में भी दोहरी भूमिका में नजर आएंगें।

इस बात की पुष्‍टि अर्जुन कपूर ने फिल्‍म मुबारकां में से एक फोटो साझा करते हुए की। इस फोटो में अर्जुन कपूर दो रूपों में नजर आ रहे हैं, एक रूप में पगड़ी बांधे हुए और एक रूप में बिना पगड़ी।

arjun-kapoor-004

अर्जुन कपूर के अनुसार उनके किरदार का नाम करणवीर सिंह और चरणवीर सिंह है। 28 जुलाई 2017 को रिलीज होने जा रही अनीस बज्‍मी निर्देशित फिल्‍म मुबारकां में अनिल कपूर भी नजर आएंगें।

इस फिल्‍म में अर्जुन कपूर अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज के साथ इश्‍क फरमाते हुए नजर आएंगें।