Monday, March 23, 2026
Home Gossip/News अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी कैटरीना !

अर्जुन कपूर के साथ नजर आएंगी कैटरीना !

0
218

मुम्‍बई। ख़बर है कि उड़ता पंजाब के को-प्रोड्यूसर अनुराग कश्‍यप अपनी अगली फिल्‍म में अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ को कास्‍ट करने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार अनुराग कश्‍यप और अर्जुन कपूर कुछ दिन पहले कैटरीना कैफ से उनके घर पर मिले। यदि सूत्रों की बात पर विश्‍वास किया जाए तो अनुराग कश्‍यप की तमिल रीमेक में अर्जुन कपूर और कैटरीना कैफ हो सकते हैं।

katrina kaif 001
इतना ही नहीं, अर्जुन कपूर ने अनुराग कश्‍यप के साथ तमिल फिल्‍म देखी और उसके बाद कैटरीना कैफ के घर जाकर डिनर पर लंबी बातचीत की।

हालांकि, यह कहना मुश्‍किल है कि फिल्‍म का निर्देशन स्‍वयं अनुराग कश्‍यप करेंगे या सिर्फ फिल्‍म निर्माण करेंगे।

Arjun kapoor

वैसे ख़बर तो यह भी है कि अनुराग कश्‍यप अपनी अगली फिल्‍म में ऋचा चढ्डा को लेने का मन बना चुके हैं। बस औपचारिक घोषणा करना बाकी है।

मगर, ऋचा चढ्डा का चयन अर्जुन कपूर के ऑपोजिट होगा या किसी अन्‍य फिल्‍म के लिए इस पर रहस्‍य बना हुआ है।