Friday, March 27, 2026
Home Gossip/News बेहतर अनुभव के लिए फिल्म करता हूं : अर्जुन रामपाल

बेहतर अनुभव के लिए फिल्म करता हूं : अर्जुन रामपाल

0
245

मुंबई। अभिनेता अर्जुन रामपाल को आगामी फिल्म में गैंगस्टर से नेता बनने वाले अरुण गावली के किरदार में देखा जाएगा। अभिनेता का कहना है कि वह बेहतर अनुभव के लिए फिल्म करते हैं।

आगामी फिल्म ‘डैडी’ के टीजर की विशेष स्क्रीनिंग पर शामिल अर्जुन ने बुधवार को कहा, “हर फिल्म का अपना एक अलग सफर होता है। आप फिल्में इसलिए करते हैं, क्योंकि आप करना चाहते हैं। मैं इसलिए करता हूं, क्योंकि मुझे इससे बेहतर अनुभव मिलता है।”

arjun rampal

अर्जुन रामपाल ने कहा, “मैं गणना नहीं करता कि यह फिल्म एक नया पड़ाव होगी, क्योंकि यह आपके लिए बुरी भी साबित हो सकती है लेकिन आपको खतरा लेने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि यह मेरे लिए काफी रोमांचक होता है।”

अपने किरदार के बारे में अर्जुन ने कहा कि उन्हें अरुण के जीवन को जानने के लिए और इसकी जानकारी हासिल करने में एक साल का समय लगा। आखिरकार, उन्होंने अरुण से मुलाकात की।

अर्जुन रामपाल ने कहा कि अरुण ने काफी कुछ किया है और उन चीजों को पर्दे पर दर्शाना उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इस फिल्म का निर्देशन आशिम आलुवालिया ने किया है। -आईएएनएस