Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News मुन्‍ना भाई 3 के बारे ‘सर्किट’ अरशद वारसी ने दिया अपडेट

मुन्‍ना भाई 3 के बारे ‘सर्किट’ अरशद वारसी ने दिया अपडेट

0
252

मुंबई। यदि आप संजय दत्‍त और अरशद वारसी अभिनीत फिल्‍म मुन्‍ना भाई सीरीज की तीसरी किश्‍त का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए फिल्‍म के बारे में एक नया अपडेट है, जो सर्किट अरशद वारसी ने दिया है।

अपनी अगली फिल्‍म ‘इरादा’ के प्रचार में जुटे अभिनेता अरशद वारसी ने कहा, ‘फिल्‍मकार राजकुमार हिरानी ने मुझसे बात की और कहानी के बारे में बताया। सच में यह शानदार है। इसकी कहानी आज के समय में प्रासंगिक है।’

फिल्म के शूटिंग शेड्यूल के बारे में अरशद वारसी ने कहा, ‘जैसे ही संजय दत्‍त बायोपित दत्‍त पूरी होगी, हम 2018 में इसकी शूटिंग शुरू करेंगे।’

अभिनेता ने आगे कहा, ‘आप जल्द ही सामाजिक मुद्दों के साथ कुछ मासूम बेवकूफों को देखेंगे। वे हमें ऐसी दुनिया दिखाएंगे, जो हम देखना चाहते हैं। फिल्म बहुत प्यारी है।’

फिलहाल अभिनेता अरशद वारसी फिल्‍मकार अपर्णा सिंह द्वारा निर्देशित फिल्‍म ‘इरादा’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, जो कि 17 फरवरी को रिलीज होगी। इसमें अरशद वारसी और नसीरुद्दीन शाह की जोड़ी देखने को मिलेगी।

-आईएएनएस