Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News निर्देशन के मैदान में उतरेंगे अरशद वारसी

निर्देशन के मैदान में उतरेंगे अरशद वारसी

0
256

मुंबई। अभिनेता अरशद वारसी ने कहा है कि वह जल्द ही फिल्मों का निर्देशन करेंगे। उनका कहना है कि उनके निर्देशन में बनी फिल्में निश्चित तौर पर बोरिंग नहीं होंगी।

arshad warsi

अरशद से यह पूछे जाने पर कि वह फिल्मों का निर्देशन कब करेंगे, आईएएनएस को बताया, “बेहद जल्द। उम्मीद है कि यह जल्द शुरू होगी। मैंने कुछ फिल्मों की कहानी लिखी है..मेरे पास एक मारधाड़ की फिल्म है और एक भावनात्मक कॉमेडी सरीखी फिल्म है।”

उन्होंने कहा, “मेरी फिल्म निश्चित तौर पर बोरिंग नहीं होंगी। मुझे हास्य की समझ है। यहां तक कि आप जब मेरी मारधाड़ की फिल्म देखकर थियेटर से बाहर निकलेंगे तो आपको महसूस होगा कि वह एक एक्शन कॉमेडी है।”

अरशद फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

-आईएएनएस