Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News अथिया शेट्टी को असफलता के दौर में साथ देगा पिता का मंत्र

अथिया शेट्टी को असफलता के दौर में साथ देगा पिता का मंत्र

0
383

नई दिल्ली। ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान की प्रोडक्शन फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में शुरूआत करने वाली अभिनेत्री अथिया शेट्टी अगली फिल्म में अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ सिल्‍वर स्‍क्रीन पर नजर आएंगी। अभिनेत्री अथिया का मानना है कि जीवन में नाकामयाबी से डरना बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण है।

athiya shetty

अथिया शेट्टी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, ‘अगर मैं कहूं कि मुझे असफलता से डर नहीं लगता तो यह भोलापन होगा, लेकिन यह बहुत महत्वपूर्ण है। मेरे पिता (अभिनेता सुनील शेट्टी) ने मुझसे हमेशा कहा है कि मुझे पता है कि तुम सफलता को संभाल लोगी, लेकिन क्या तुम असफलता को भी संभाल लोगी? और तुम्हें यह गरिमा के साथ करना होगा। तुम्हें उस समय भी विनम्र बने रहना होगा।’

athiya-shetty-001

गौरतलब है कि अनीस बज्मी की फिल्म ‘मुबारकां’ में अथिया शेट्टी के साथ अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज भी नजर आएंगी। अभिनेत्री ने फिल्म को मजेदार और उन्मादी करार देते हुए कहा कि उनके लिए छोटी या बड़ी भूमिका मायने नहीं रखती क्‍योंकि हर कोई अपने दायरे में सुरक्षित है। -आईएएनएस

FilmiKafeसिने ख़बर अब हिन्‍दी में – से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करणे के लिए हमें Facebook और Google+  पर ज्वॉइन करें, Twitter  पर फॉलो करें।