Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News सुनहरी यादों को किताब की शक्ल देंगी कैटरीना कैफ!

सुनहरी यादों को किताब की शक्ल देंगी कैटरीना कैफ!

0
285

मुंबई। हिंदी सिने जगत की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ जल्द ही अपने जीवन के खूबसूरत अनुभवों को एक किताब की सूरत देने जा रही हैं।

इसके लिए टाइगर जिंदा है अभिनेत्री ने एक प्रकाशन हाउस से बात भी कर ली है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो कैटरीना कैफ के संस्मरण का नाम बार्बी ड्रीम्स हो सकता है।

इस किताब में कैटरीना कैफ अपने बचपन, अलग अलग देशों के भ्रमण और फिल्म जगत के अनुभवों को शामिल करेंगी।

दरअसल, कैटरीना कैफ इस किताब को एक प्रेरणादायक कहानी के रूप में पेश करना चाहती हैं। इसलिए कैटरीना कैफ किताब में अपनी निजी जीवन के कुछ अन्य पक्षों को शामिल नहीं करेंगी।

समाचार पत्र मिड डे की एक रिपोर्ट अनुसार सूत्रों ने खुलासा करते हुए बताया कि शुरू में जब अभिनेत्री कैटरीना कैफ से इसके लिए संपर्क किया गया था, तो उन्होंने किताब लेखन को जल्दबाजी करार दिया था। हालांकि, बाद में कैटरीना कैफ प्रकाशन समूह की बात से सहमत हुईं।