Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News जानिए! ‘बागी’ ने पहले हफ्ते कितने कमाए

जानिए! ‘बागी’ ने पहले हफ्ते कितने कमाए

0
318

मुंबई।अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अभिनीत रोमांटिक एक्शन फिल्म ‘बागी’ को रिलीज के पहले सप्ताह दर्शकों की ओर से बढ़िया प्रतिक्रिया मिली है।

पहले सप्ताह में फिल्म ने 35 करोड़ रुपये की कमाई की है। शब्बीर खान निर्देशित ‘बागी’ ने रिलीज के पहले दिन 11.94 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म ने शनिवार को 11.13 करोड़ रुपये और रविवार को 15.51 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 38.58 करोड़ रुपये हो गई।

Tiger shroff in baaghi

ट्रेड विश्लेषक कोमल नाहटा के मुताबिक, फिल्म मल्टीप्लेक्स में तो अच्छी कमाई कर ही रही है, सिंगल स्क्रीन थिएटर में भी दर्शकों की भीड़ जुटा रही है।

नाहटा ने ट्वीट कर कहा, “बागी के लिए बेहतरीन सप्ताहांत। सिंगल स्क्रीन सिनेमा में इस तरह का कलेक्शन लंबे समय से नहीं देखा गया।”

‘बागी’ 29 अप्रैल को रिलीज हुई थी। ‘हीरोपंती’ के बाद शब्बीर के साथ टाइगर की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म में सुधीर बाबू और सुनील ग्रोवर भी हैं।

– आईएएनएस