Wednesday, March 25, 2026
Home Gossip/News ‘बार बार देखो’ के लिए सिद्धार्थ मल्‍होत्रा को साइन करना मजबूरी!

‘बार बार देखो’ के लिए सिद्धार्थ मल्‍होत्रा को साइन करना मजबूरी!

0
253

मुम्‍बई। बॉलीवुड के नामचीन निर्माता निर्देशकों में शुमार करन जौहर अपनी होम प्रोडक्‍शन फिल्‍म बार बार देखो को बॉलीवुड के सबसे बड़े स्‍टार के साथ बनाने की सोच रहे थे। अचानक, हर बार की तरह करन जौहर को धर्मा प्रोडक्‍शन स्‍टार सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ प्रोजेक्‍ट पर आगे बढ़ना पड़ा।

Baar Baar Dekho 4

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार नित्‍या मेहरा निर्देशित बार बार देखो को करन जौहर आमिर खान के साथ बनाना चाहते थे। आमिर खान को पटकथा भी पसंद आई थी। मगर, दंगल के साथ अपनी प्रतिबद्धता को देखते हुए आमिर खान को करन जौहर का प्रोजेक्‍ट छोड़ना पड़ा।

Baar Baar Dekho

और हर बार की तरह करन जौहर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा को लेकर बार बार देखो बनाने में जुट गए। ऐसा करन जौहर के साथ पहली बार नहीं हुआ। सूत्रों की मानें तो ऋतिक रोशन को करन जौहर दो फिल्‍मों के लिए पहुंच कर चुके हैं और ऋतिक रोशन की हां के बाद आई ना ने करन जौहर को धर्मा प्रोडक्‍शन स्‍टार सिद्धार्थ मल्‍होत्रा के साथ आगे बढ़ने पर मजबूर कर दिया है।

Aamir Khan 001

गौरतलब है कि धर्मा प्रोडक्‍शन हाउस पिछले लंबे समय से नए सितारों के साथ काम कर रहा है। बार बार देखो, ए दिल है मुश्‍किल, डियर जिन्‍दगी, ओके जानु और बद्रीनाथ की दुल्‍हनिया कतार में हैं। शाह रुख खान की डियर जिन्‍दगी को छोड़कर सभी में करन जौहर के प्रिय युवा सितारे हैं।

करन जौहर निर्मित फिल्‍म बार बार देखो में सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और कैटरीना कैफ की रोमांटिक जोड़ी देखने के बाद लगता है कि जो होता है अच्‍छे के लिए होता है या कहें जोड़ियां तो ऊपर से बनकर आती हैं।