Sunday, April 5, 2026
Home Gossip/News 100 करोड़ के पार पहुंची बाहुबली 2, नहीं तोड़ सकी इस फिल्‍म...

100 करोड़ के पार पहुंची बाहुबली 2, नहीं तोड़ सकी इस फिल्‍म का रिकॉर्ड

0
223

मुम्‍बई। फिल्‍मकार एसएस राजामौली निर्देशित और प्रभास अभिनीत बाहुबली 2 ने पहले ही दिन ताबड़ तोड़ कमाई करते हुए भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कलेक्‍शन आंकड़े को पार कर लिया है।

लेकिन, इसके बावजूद भी बाहुबली 2 शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म हैप्‍पी न्‍यू ईयर का रिकॉर्ड तोड़ने में बुरी तरह असफल रही।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाहुबली 2 ने पूरे भारत में पहले दिन लगभग 135 से 140 करोड़ रुपये के बीच का ग्रोस कलेक्‍शन किया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसमें कोई दो राय नहीं कि इस आंकड़े को छूने के लिए सलमान खान, शाह रुख खान और आमिर खान की फिल्‍में भी तीन दिन लेती हैं।

जानकारी के मुताबिक बाहुबली 2 के हिंदी संस्‍करण का ग्रोस बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन 40 करोड़ रुपये के आस पास रहा है, जो शाह रुख खान अभिनीत फिल्‍म हैप्‍पी न्‍यू ईयर से 4.97 करोड़ रुपये कम है।

भारतीय फिल्‍म जगत ट्रैकर रमेश बाला के अनुसार बाहुबली 2 के हिंदी संस्‍करण ने पहले दिन बॉक्‍स ऑफिस पर नेट 35 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया। इसके अलावा बाहुबली 2 ने आंध्र प्रदेश और तेलांगना में लगभग नेट 45 करोड़, तमिलनाडू में 12 करोड़, कर्नाटक में 10 करोड़, केरल में 4 करोड़ का कलेक्‍शन किया।