Thursday, March 26, 2026
Home Gossip/News बहन होगी तेरी की रिलीज डेट बदली, अब इस तारीख को होगी...

बहन होगी तेरी की रिलीज डेट बदली, अब इस तारीख को होगी रिलीज

0
560

मुम्‍बई। फिल्‍म अभिनेता राजकुमार राव और श्रुति हासन अभिनीत फिल्‍म बहन होगी तेरी की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है, जो 2 जून 2017 को रिलीज होनी थी।

फिल्‍मकार अजय पन्‍नालाल निर्देशित फिल्‍म बहन होगी तेरी एक ऐसे लौंडे के इर्दगिर्द घूमेगी, जो पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्‍यार करता है। लेकिन, लड़की के घरवालों की नजर में पड़ोस में रहने वाला हर लड़का लड़की के भाई समान होता है।

बिन्‍नी और गट्टू की इस उलझन भरी लव स्‍टोरी को देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा सा और इंतजार करना होगा क्‍योंकि यह फिल्‍म 2 जून 2017 की बजाय अब 9 जून 2017 को रिलीज होगी।

बता दें कि फिल्‍म में राजकुमार राव और श्रुति हासन के अलावा गौतम गुलाटी भी अहम किरदार में हैं।