Tuesday, March 24, 2026
Home Gossip/News पांच साल बाद वापसी करेंगी बेला सहगल

पांच साल बाद वापसी करेंगी बेला सहगल

0
297

मुंबई। फिल्‍म शिरीं फरहाद की तो निकल पड़ी से निर्देशन में कदम रखने वाली बेला सहगल अपनी अगली फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू करेंगी। गौरतलब है कि बेला सहगल संजय लीला भंसाली की बहन हैं।

निर्देशक बेला सहगल ने फिल्म के बारे में ज्यादा खुलासा तो नहीं किया, लेकिन आईएएनएस को बताया, “मैं इतना ही कह सकती हूं कि मेरी अगली फिल्म एक जुदा प्रेम कहानी है। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन इस साल शुरू होगा और उम्मीद करती हूं कि इसकी शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।”

Bela Sehgal

बेला सहगल ने कहा, “इस वक्त मैं कुछ और नहीं कहना चाहती, क्योंकि यह बहुत जल्दी होगी।”

यह पूछे जाने पर ‘शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी’ (2012) के बाद इतना लंबा ब्रेक क्यों लिया? जवाब में बेला ने कहा, “मैं अपनी बेटियों और अपने परिवार में व्यस्त थी। मेरी दोनों बेटियां पढ़ रही थीं, लेकिन अब अपनी-अपनी दुनिया में फिट हो गई हैं।”

-आईएएनएस